दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दोनों चालक गंभीर घायल

सिंगरौली: जिले के बैढ़न क्षेत्र में रविवार देर रात स्टेडियम के पास स्थित क्रॉसिंग पर दो बाइक सवारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और विपरीत दिशा से वाहन चलाना बताया जा रहा है। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

उग्र भीड़ ने माधोगंज थाना के बाहर किया चक्काजाम

Mon Jul 20 , 2026
ग्वालियर: एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद उग्र लोगों की भीड़ ने माधोगंज थाना के बाहर चक्का जाम कर दिया है। लोग थाने के बाहर मृतक की डेड बॉडी रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिसप्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगे हैं। क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं […]

You May Like