
पांढुरना, बीएसएनएल टेलीफोन टावर से 48 घंटे बाद नीचे उतारे गए पश्चिम बंगाल के 71 वर्षीय वृद्ध को लेने गुरुवार को पांढुरना पहुंचे परिजनों को सौंप दिया,वहीं अपनी जान जोखिम में डालकर 80 मीटर ऊंचे टावर से नीचे उतारने वाले जाबाज दोनों पुलिस सिपाहियों को आगामी 15 अगस्त को नगर के मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा ।
उल्लेखनीय हो कि नगर जिला मुख्यालय के मध्य से होकर गुजरने वाले प्रमुख नागपुर भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग के तीन शेर चौक क्षेत्र के बीएसएनएल के टेलीफोन टावर पर सोमवार की शाम लगभग 5:40 बजे चढ़े 71 वर्षीय वृद्ध को तीन दिनों बाद रेस्क्यू टीम के दो प्रशिक्षित तथा पुलिस विभाग के दो सिपाही पुष्पेंद्र सिंह राजपूत एवं नितेश रघुवंशी द्वारा बुधवार को सुरक्षित नीचे उतारने के बाद प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। टावर से नीचे उतारने के बाद इस वृद्ध को नगर के शासकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया जहां इसे चिकित्सकों की निगरानी में चार बोतल ग्लूकोज की लगाते हुए उपचार किया,इस वृद्ध द्वारा बीते 48 घंटे से कुछ भी खाना तथा पानी तक नहीं पीने के कारण कमजोर हो गया था ।
पश्चिम बंगाल का रहने वाला है टेलीफोन टावर पर चढ़ने वाला वृध्द 000
पुलिस को इस वृद्ध के पास मिले आधार कार्ड पर इसका नाम अंबुज दिगर जो पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का रहने वाला होने तथा इसके पास मिली डायरी में अंकित मोबाइल नंबर पर बात करने पर इसके परिजनों द्वारा पुलिस को बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से लापता है,जिसकी परिजनों द्वारा तलाश की जा रहीं है,इसके लापता होने की पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों के साथ वापस अपने गृह ग्राम लौटा वृद्ध 000
पांढुरना पुलिस से बात होने के बाद गुरुवार दोपहर को इस वृद्ध के दामाद मचन दिगर,भांजा राजा तथा नाती सूर्या पांढुरना शासकीय चिकित्सालय पहुंचे जहां कागजी खानापूर्ति के बाद इस 71 वर्षीय अंबुज को उन्हें सौप दिया गया है,जिसे लेकर यह अपने गृह ग्राम पश्चिम बंगाल के मिदनापुर लौट गए ।
पुलिस सिपाहियों को किया जाएगा सम्मानित 000
विभागीय सूत्रों की माने तो अपनी जान की परवाह नहीं कर इस 80 मीटर ऊंचे बीएसएनएल के टेलीफोन टावर पर चढक़र इस उक्त वृध्द अंबुज को सुरक्षित निचे उतारने वाले पुलिस के जाबाज सिपाही पुष्पेन्द्र सिंह राजपुत तथा नितेश रघुवंशी को आगामी 15 अगस्त 2026 को स्वंतत्रता दिवस पर नगर जिला मुख्यालय के नगर पालिका मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के हस्ते सम्मानित किया जाएंगा ।
