ननि ने 150 से ज्यादा अफसरों-कर्मचारियों का वेतन रोका

भोपाल। नगर निगम ने कार्य में लापरवाही और निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं करने वाले 150 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जून माह का वेतन रोक दिया है. कार्रवाई की जद में इंजीनियर, जोनल अधिकारी, वार्ड प्रभारी समेत विभिन्न शाखाओं के कर्मचारी शामिल हैं. अब इनका वेतन नगर निगम आयुक्त की अनुमति मिलने के बाद ही जारी किया जाएगा. आदेश के बाद वित्त विभाग ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है. अब वेतन जारी कराने के लिए कर्मचारी वित्त विभाग के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि निगम आयुक्त की स्वीकृति मिलने के बाद ही भुगतान किया जाएगा.

 

Next Post

प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर्स से बोले DGP: वर्षों की निष्पक्ष और समर्पित कार्यशैली से बनती है विश्वसनीयता

Sat Jul 11 , 2026
भोपाल। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 37 परिवीक्षाधीन उप जिला अधिकारियों (डिप्टी कलेक्टर) से कहा कि जनसेवा में ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता ही किसी अधिकारी की सबसे बड़ी पहचान होती है। उन्होंने कहा कि प्रभावी सुशासन के लिए प्रशासन और पुलिस के बीच मजबूत समन्वय अनिवार्य […]

You May Like