सागर रोड पर आवागमन में हो रही असुविधा: नाली के ऊपर रख ली दुकानें

खुरई। एक तरफ जहां नगरपालिका विभाग जनता के लिए सुगम आवागमन बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है तो वहीं कुछ दुकानदार नियमों के विपरीत नगरपालिका की नाला,नाली पर व्यवसायिक दुकानें लगाकर आम जनता को कठिनाइयां उत्पन्न कर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि सागर रोड पर अनेकों लोगों ने सड़क से लगकर अपनी दुकानें सजा रखी है,अब ऐसी स्थिति में आवागमन करने वालों को कठिनाईयों से जूझकर निकलना पड़ता है। नियमानुसार रोड से 40 फुट जगह छोड़ना पड़ती है लेकिन इस नियम का पालन नहीं किया जा रहा है,अब देखना यह है कि ऐसे अतिक्रमण करने वालों पर नगरपालिका विभाग क्या कार्यवाही करता है।

इनका कहना है,

विभाग किसी भी नियम तोड़ने वालों को यह इजाजत नहीं देता है कि वह जनता के आवागमन में व्यवधान उत्पन्न करें।

निरीक्षण उपरांत कानूनी कार्यवाही करेंगे।

राजेश मेहतेले

सीएमओ नगरपालिका खुरई

Next Post

अब्बास नगर मुख्य मार्ग से हटाया गया अस्थायी अतिक्रमण

Sat Jun 20 , 2026
भोपाल। अब्बास नगर में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। बारिश के बीच एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर निगम, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सड़क के दोनों ओर किए गए अस्थायी अतिक्रमण, दुकानों के बाहर बने शेड और सरकारी जमीन […]

You May Like