ट्रेवल एजेंट के घर में घुसकर गुंडागर्दी, खिड़कियों के कांच तोड़े, डरे परिवार ने कमरे में छिपकर बचाई जान

इंदौर: हीरा नगर इलाके से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ एक रसूखदार और सनकी युवक ने एक प्रतिष्ठित परिवार के घर के अंदर घुसकर जमकर उत्पात मचाया और पूरे परिवार को खौफ के साए में ला दिया.घटना हीरा नगर थाना क्षेत्र के अभिनंदन नगर की है. यहाँ रहने वाले शिबु जार्ज पिता पी.एम. जार्ज जो स्वयं की ट्रेवल एजेंसी संचालित करते हैं उन्होंने थाने पहुँचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. फरियादी शिबु ने पुलिस को बताया कि 20 मई की शाम करीब 7:57 बजे वह अपने परिवार के साथ घर पर ही थे.

इसी दौरान क्षेत्र का ही रहने वाला आरोपी आदर्श सोनी पिता ललित सोनी निवासी कल्पना नगर किसी पुराने विवाद की बात को लेकर गुस्से में उनके घर के अंदर जबरन घुस आया. आरोपी आदर्श सोनी ने घर में कदम रखते ही शिबु जार्ज को मां-बहन की गंदी गंदी गालियां देना शुरू कर दिया. जब शिबु और उनके परिवार ने उसे घर से बाहर जाने को कहा और गाली देने से मना किया, तो आरोपी हिंसक हो उठा. उसने आव देखा न ताव, घर की खिड़कियों पर हमला कर दिया और एक एक कर खिड़कियों के सारे कांच तोड़कर भारी नुकसान किया. आरोपी के इस रौद्र और हिंसक रूप को देखकर शिबु जार्ज और उनके परिजन बुरी तरह डर गए.

अपनी जान बचाने के लिए पूरा परिवार भागकर घर के एक सुरक्षित कमरे के अंदर घुसा और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. जब पीड़ित परिवार कमरे में बंद हो गया, तो आरोपी बाहर से दरवाजा खटखटाता और चिल्लाता रहा. जाते जाते आरोपी आदर्श सोनी ने पूरे परिवार को खौफनाक लहजे में धमकी दी और कहा कि आज तो तुम लोग कमरे में छिप गए और बच गए हो, लेकिन आइंदा अगर मुझसे उलझने की कोशिश की या पुलिस में गए, तो तुम्हें जान से खत्म कर दूँगा.

Next Post

स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच सरकारी जमीन पर कचरा डम्पिंग, हरियाली को खतरा

Fri May 22 , 2026
भोपाल: एक ओर राजधानी भोपाल में स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 को लेकर नगर निगम और प्रशासन शहर को साफ-सुथरा दिखाने के लिए अभियान चला रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दानिश कुंज के पीछे स्थित खाली सरकारी भूमि पर नगर निगम की कचरा गाड़ियां लगातार कचरा डम्प कर रही हैं। स्थानीय लोगों […]

You May Like