रीवा: जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध पशु परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से 250 बकरियां बरामद की हैं। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक को भी जब्त कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बकरियों को बिना वैध दस्तावेजों के दूसरे राज्य ले जाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
Next Post
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने नवनियुक्त मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को दी शुभकामनाएँ
Thu Jul 23 , 2026
भोपाल: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंत्रालय में नवनियुक्त मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल से मुलाकात कर उन्हें नए दायित्व के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त की कि अशोक बर्णवाल के नेतृत्व में प्रदेश का प्रशासनिक तंत्र और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी ढंग से कार्य करेगा। […]
