ग्वालियर: ग्वालियर झांसी हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली से टकराई कार के मालिक और दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों की पहचान हो गई है। उक्त कार उमेश सिंह राजावत निवासी दीनदयाल नगर की है।
उमेश सिंह बिल्डर बताए गए हैं। कार उनका बेटा प्रिंस सिंह राजावत कल शाम को लेकर निकला था। प्रिंस के साथ उसका दोस्त राम अभिमन्यु सिंह और अन्य साथी थे। इन लोगों ने सुबह 3:30 बजे जौरासी हनुमान मंदिर में दर्शन भी किए थे। उसके बाद सभी लोग ग्वालियर वापस लौट रहे थे। पुलिस और स्थानीय निवासियों ने कटर मशीन की सहायता से गाड़ी को काटकर शवों को बाहर निकाला। सभी शवों को पुलिस निगरानी में पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है।
