दमोह:नगर पालिका सीएमओ प्रदीप शर्मा पर स्याही पोतने के मामले में मप्र के नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारी एकजुट हो गए हैं.बुधवार को सागर संभाग के छह जिलों के सीएमओ, इंजीनियर और संभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर राजेश श्रीवास्तव ने बुधवार को कलेक्टर सुधीर कोचर को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है.साथ ही आभार व्यक्त कर कहा कि 4 अप्रैल दोपहर 12 बजे भोपाल में मंत्री, आयुक्त को ज्ञापन सौंपेंगे.
क्या है मामला
घटना 29 मार्च की है,नगर पालिका के कर्मचारी घंटाघर से धार्मिक ध्वज हटाने पहुंचे थे. हिंदूवादी संगठन के लोग पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया कि वे सीएमओ के निर्देश पर आए हैं. इस पर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया.भाजपा के पूर्व पार्षद विवेक अग्रवाल और हिंदू संगठन के अनुराग यादव ने सीएमओ के घर जाकर उनके मुंह पर स्याही पोत दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
Next Post
राज्य सेवा 2025 की मुख्य परीक्षा आयोजित करने पर रोक, प्री के दो कट-ऑफ मार्क्स
Wed Apr 2 , 2025
जबलपुर। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा के आयोजन पर अंतरिम रोक लगा दी है। अब न्यायालय की बगैर अनुमति के मुख्य परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा सकेगा। […]

You May Like
-
6 months ago
स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराया
-
3 months ago
कमरे में फंदे पर लटका मिला युवती का शव
-
1 year ago
शातिर आरोपी को छह महा के लिए किया जिलाबदर