कमरे में फंदे पर लटका मिला युवती का शव

सतना: सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी मोहल्ले में रविवार दोपहर 21 वर्षीय युवती का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका पाया गया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान मुन्नी यादव पुत्री बहादुर यादव मर 21 वर्ष के रूप में हुई। बताया गया कि उसका शव अपने कमरे में पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर लटकता हुआ पाया गया।

मृतका की मां बच्ची यादव ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब 10 बजे अपनी दो अन्य बेटियों के साथ काम पर गई थीं। दोपहर करीब 2 बजे छोटी बेटी राधिका घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो राधिका छत के रास्ते घर के अंदर पहुंची। वहां कमरे में मुन्नी फांसी के फंदे पर लटकी मिली।
परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
घटना को देख परिजन तत्काल मुन्नी को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Post

ट्रक की चपेट में आई बाइक से गिरी महिला, मौत

Mon May 11 , 2026
सतना: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-30 पर रविवार शाम एक सडक़ हादसे में एक महिला की मौत हो गई। परसवाही गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक से गिरी महिला को कुचल दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।प्राप्त […]

You May Like