उपेंद्र यादव और कर्ण शर्मा के अर्धशतकों से रेलवेज का सम्मानजक स्कोर

नयी दिल्ली 30 जनवरी (वार्ता) उपेंद्र यादव (95 ) और कर्ण शर्मा (50) की शानदार पारियों ने गुरुवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप डी मुकाबले में रेलवेज ने दिल्ली के खिलाफ 241 का सम्मानजक स्कोर खड़ा किया।
आज यहां दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रेलवेज की शुरुआत खराब रही और दूसरे ही ओवर में नवदीप सैनी ने अंचित यादव (सात) को आउटकर दिल्ली को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद कप्तान सूरज अहूजा (14) बनाकर पवेलियन लौट गये। सातवें ओवर में नवदीप सैनी ने विवेक सिंह को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया और दिल्ली को तीसरी सफलता दिलाई। मोहम्‍मद सैफ (24), भार्गव मेराई (शून्य), अयान चौधरी (शून्य) और कर्ण शर्मा (50) रन बनाकर आउट हुये। 66वें ओवर में सुमित माथुर ने शतक की ओर बढ़ रहे उपेंद्र यादव (95) को आउटकर रेलवेज को आठवां झटका दिया। हिमांशु सांगवान (29) नौवें विकेट के रूप में आउट हुये। 68वें ओवर में सुमित माथुर ने राहुल शर्मा (शून्य) को आउट कर रेलवेज को 241 के स्कोर पर समेट दिया। रेलवेज के चार बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए।
दिल्ली की ओर से नवदीप सैनी और सुमित माथुर ने तीन-तीन विकेट लिये। सिद्धांत शर्मा और मनी ग्रेवाल ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

Next Post

ऑस्ट्रेलिया ने 654 रन के विशाल स्कोर पर पारी की घोषित

Thu Jan 30 , 2025
गाले (श्रीलंका) 30 जनवरी (वार्ता) उस्मान ख्वाजा (232), टीव स्मिथ (141) और जॉस इंग्लिस (102) की शतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को छह विकेट पर 654 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद पारी घोषित कर दी। ऑस्ट्रेलिया ने कल दो […]

You May Like