
सीहोर। शहर के मंडी क्षेत्र में करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले सीवेज कार्य का नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा भूमि पूजन किया गया.
सोमवार को नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने मंडी में सीवेज कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रवासियों से कराते हुए कहा कि कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाना चाहिए. इसके अलावा जहां पर काम पूरा हो चुका है उस मिट्टी को तुरंत हटाया जाए. इस दौरान पार्षद विशाल राठौर, दिलीप राठौर, मुकेश मेवाड़ा, सपना मालवीय, नपा उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, राजेश मांझी, कमलेश राठौर, लोकेन्द्र वर्मा, राहुल राय आदि मौजूद थे.
गौरतलब है कि शहर के बढिय़ाखेड़ी में सीवेज कार्य का भूमि पूजन किया गया था, इसके तत्काल बाद से तेजी से कार्य शुरू कर दिया है. निर्माण एजेंसी के द्वारा क्षेत्र में 28 किमी की सीवेज लाइन डाली जानी है. नए साल की शुरूआत में शहर के एक बड़े हिस्से में सीवेज का कार्य किया जाएगा. इसमें करीब 26 करोड़ रुपए की लागत से कार्य पूर्ण होगा. वार्ड 1, 2 और तीन में कार्य का भूमि पूजन किया गया है. बारिश से पहले सीवेज और जहां पर सीवेज का कार्य पूर्ण होने के बाद करोड़ों रुपए की सड़कों का निर्माण किया जाएगा. आगामी दिनों में इन क्षेत्रों का विकास कार्य पूर्ण किया जाएगा. साथ ही सीवेज का कार्य मंडी में भी तेजी से किया जाएगा. नपाध्यक्ष श्री राठौर ने संबंधित निर्माण एजेंसी को जरूरी निर्देश दिए है कि जहां पर काम पूरा हो चुका है उस मिट्टी को तुरंत हटाया जाए. साथ ही समतली कार्य पर भी ध्यान दिया जाए. कंपनी के कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा किजिन क्षेत्रों में खुदाई कार्य व पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा हो जाएगा, उन मार्गों, गलियों में तुरंत मिट्टी से समतल कर उसे यातायात के लिए सुचारु बनाया जाए.
