श्री ओंकारेश्वर में पंचक्रोशी यात्रा एवं कार्तिक मेले के दृष्टिगत खण्डवा पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था

ओंकारेश्वर, श्री ओंकारेश्वर में मां नर्मदा की पंचक्रोशी यात्रा दिनांक 20.11.2026 को गौमुख घाट से प्रारंभ होकर दिनांक 24.11.2026 को श्री ओंकारेश्वर में संपन्न होगी। इसी दौरान कार्तिक मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। पंचक्रोशी यात्रा एवं कार्तिक मेले के दृष्टिगत बड़ी संख्या में श्रद्धालु ओंकारेश्वर पहुंच चुके हैं।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से खण्डवा पुलिस द्वारा व्यापक पुलिस बल तैनात किया गया है।

खण्डवा पुलिस द्वारा पंचक्रोशी यात्रा एवं कार्तिक मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारू यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

Next Post

मंदिर परिसर में गुटखा खाना पड़ा महंगा, ₹1,100 का जुर्माना

Fri Nov 20 , 2026
ओंकारेश्वर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर की पवित्रता एवं स्वच्छता बनाए रखने को लेकर श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट सख्त है। ट्रस्ट के प्रबंधक ट्रस्टी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशन में प्रभारी आशीष दीक्षित द्वारा शुक्रवार को मंदिर परिसर में गुटखा सेवन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध ₹1,100 की चालानी कार्रवाई […]

You May Like