
इंदौर। शहर में गिरते भू जल स्तर को लेकर नगर निगम ने रहवासियों और मकान मालिकों के लिए अभिनव पहल की है। यदि मकान मालिकों द्वारा वर्षा जल संरक्षण के लिए घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाता है तो नगर निगम ऐसे मकान मालिकों को संपत्ति कर में 10 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
नगर निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज शहर में गिरते भू जल स्तर को रोकने के लिए रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की पहल की है। इस बाबत वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने वाले भवनों को मिलेगी 10% संपत्ति कर में छूट देने का निर्णय लिया है।
उक्त छूट का लाभ केवल भवन अधिकारी/भवन निरीक्षक द्वारा स्थल निरीक्षण, परीक्षण एवं प्रमाणन के बाद ही दिया जाएगा। साथ ही, यदि वर्षा जल संचयन प्रणाली भविष्य में बंद पाई जाती है या संचालित नहीं होती है, तो आगामी वित्तीय वर्ष से कर में छूट स्वतः समाप्त कर दी जाएगी।
