जलाशय के पानी में फंसा आदिवासी परिवार का आशियाना

कुसमी: जिले के कुसमी तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडार के देवार्थ नौढ़िया गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी परिवार का कच्चा मकान चारों ओर जमा पानी के कारण संकट में आ गया है।लगातार बारिश के चलते घर के आसपास भारी मात्रा में पानी भर गया है और स्थिति ऐसी बन गई है कि मकान तालाब के बीच बना हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि देवार्थ नौढ़िया निवासी राम सिंह पिता जिरजोधन सिंह उम्र 65 वर्ष अपने क्षतिग्रस्त कच्चे मकान में रहने को मजबूर हैं। लगातार जलभराव के कारण मकान जगह-जगह से टूटने लगा है और दीवारों सहित अन्य हिस्सों में क्षति पहुंच रही है।

पीड़ित बुजुर्ग का आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी द्वारा जमा पानी की निकासी के लिए रास्ता नहीं दिया जा रहा है। इससे बारिश का पानी घर के आसपास जमा हो गया है और मकान के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसी स्थिति में बुजुर्ग सहित परिवार के अन्य सदस्य किसी अप्रिय घटना की चपेट में आ सकते हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार मामले की शिकायत कई बार थाना एवं तहसील स्तर तक की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई अथवा स्थायी समाधान नहीं हो सका है। बुजुर्ग राम सिंह ने कलेक्टर का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकृष्ट कराते हुए मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर पानी निकासी की व्यवस्था कराई जाए तथा क्षतिग्रस्त मकान और पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए।

Next Post

बारिश की वजह से खेल रुका, ध्रुव जुरेल नाबाद 95, चायकाल तक भारत का स्कोर 475/8

Mon Aug 24 , 2026
कोलंबो, 24 अगस्त (वार्ता) भारत ने सोमवार को दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन चायकाल तक श्रीलंका के खिलाफ आठ विकेट पर 475 रन बना कर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली। बारिश आने के कारण दूसरा सत्र जल्द समाप्त हुआ, ध्रुव जुरेल (नाबाद 95) रन पर खेल रहे […]

You May Like