बड़ावदा स्वास्थ्य केंद्र ने रचा कीर्तिमान, गुणवत्ता में राष्ट्रीय पहचान

रतलाम। जिले के जावरा विकासखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ावदा ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। केंद्र को 92.08 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्युएएस ) सर्टिफिकेशन के लिए क्वालिफाइड घोषित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संध्या बेलसरे ने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में प्रदान की जा रही सेवाओं का मूल्यांकन राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय दल द्वारा किया जाता है।

निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं, स्वच्छता, उपचार व्यवस्था, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा अन्य गुणवत्ता मानकों का परीक्षण किया जाता है। इन मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं को नेशनल हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर द्वारा एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन प्रदान किया जाता है। इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ावदा ने 92.08 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के गुणवत्ता मानकों को पूरा किया है।

स्वास्थ्य केंद्र की इस उपलब्धि पर जिले के स्वास्थ्य विभाग में खुशी का माहौल है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने केंद्र पर कार्यरत चिकित्सा अधिकारी और स्टाफ को बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि यह सफलता अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रेरित करेगी।

Next Post

किसी निर्दोष व्यक्ति को नहीं ठहरा सकते दोषी : हाईकोर्ट  

Sat Jun 6 , 2026
जबलपुर। ट्रायल कोर्ट द्वारा नारकोटिक्स एक्ट में तीन आरोपियों को दोषमुक्त किए जाने के खिलाफ सरकार की तरफ से हाईकोर्ट में अपील दायर की गयी थी। हाईकोर्ट जस्टिस आर के वाणी की एकलपीठ ने याचिका की सुनवाई करते हुए अपने आदेश में कहा है कि अपीलीय अदालत दोषमुक्त किए जाने […]

You May Like