संघ के शताब्दी वर्ष पर उदयपुरा में 31 को होगा हिंदू सम्मेलन

उदयपुरा। नगर में आगामी 31 दिसंबर को प्रस्तावित हिंदू सम्मेलन को लेकर आज लोधीपुरा मंदिर प्रांगण में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। प्रेस वार्ता में हिंदू सम्मेलन की आयोजन समिति, संघ के स्वयंसेवी, संचालन समिति, व्यापार संघ एवं हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ता आयोजक समिति के संयोजक शिवनारायण मालानी सहित सह संयोजक छोटेलाल रघुवंशी, प्रतापभानु शर्मा, सहयोजक ज्योति रघुवंशी, कोषाध्यक्ष प्रकाश नारायण राय, सचिव जयदीप धाकड़ एवं अन्य सदस्यों ने सम्मेलन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति का संरक्षण, युवाओं को सही मार्गदर्शन देना तथा समाज को एकजुट करने का संदेश देना है। अंत में आयोजन समिति ने मीडिया के माध्यम से उदयपुरा क्षेत्र के सभी हिंदू समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

Next Post

कलेक्टर ने एसडीएम , तहसील कार्यालय का किया निरीक्षण 

Fri Dec 19 , 2025
बेगमगंज। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण करके राजस्व संबन्धी प्रकरणों के निराकरण से संबंधित जानकारी लेने के साथ निराकृत प्रकरणों की समीक्षा के बाद लंबित प्रकरणों का सीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए एवं किसानों के कार्यो से सम्बंधित जानकारी […]

You May Like