भिंड: लंदन से भारत आए एनआरआई सिख परिवार के साथ गोहद चौराहा थाना पुलिस ने मारपीट कर दी। सिविल ड्रेस में खड़े आरक्षक से एनआरआई को पहचान पूछना भारी पड़ा। आरक्षक ने प्राइवेट लोगों को बुलाकर उन पर प्राणघातक हमला करा दिया।
एनआरआई और उनके पूरे परिवार व बेटे को गंभीर चोट आई है। सिख समाज ने गोहद चौराहे पर सिख परिवार पर हुए हमले का पुरजोर विरोध करते हुए पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई की मांग की है व कहा कि इस परिवार को न्याय मिलना चाहिए, पुलिस कांस्टेबल को बर्खास्त किया जाना चाहिए।
