रूसी वायु सेना ने 88 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किये

मॉस्को, 09 मार्च (वार्ता) रूसी वायुसेना ने शनिवार की रात अपने क्षेत्र में 88 यूक्रेनी ड्रोनों को रोक दिया और उन्हें नष्ट कर दिया।

यह जानकारी रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को दी।

मंत्रालय ने कहा कि कल रात स्थानीय समयानुसार 20.00 से आज सुबह 07.00 बजे अवधि में सजग रूसी वायुसेना ने 88 यूक्रेनी मानवरहित विमानों को रोका और नष्ट कर दिया।

मंत्रालय ने बताया कि बेलगोरोद क्षेत्र में 52, लिपेत्स्क क्षेत्र में 13 , रोस्तोव क्षेत्र में 09, वोरोनिश क्षेत्र में 08, अस्त्राखान क्षेत्र में 03 तथा क्रास्नोडार, रियाज़ान और कुर्स्क क्षेत्रों में एक-एक ड्रोन नष्ट किए गए।

Next Post

अफगानिस्तान के मंत्री संबंधों में मजबूती के लिए ओमान रवाना

Sun Mar 9 , 2025
काबुल, 09 मार्च (वार्ता) अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी राजनीतिक और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए ओमान रवाना हो गये हैं। विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता हाफिज जिया अहमद ने रविवार को यह जानकारी दी। श्री अहमद ने कहा कि श्री मुत्ताकी […]

You May Like

Play sound