ईरानी नेताओं की रूस यात्रा के दौरान केवल साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर होंगे: राजदूत

तेहरान, 17 जनवरी (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान की मास्को यात्रा के दौरान, ईरान और रूस के अधिकारी केवल एक रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे।

स्पूतनिक ने रूस में ईरानी राजदूत काज़ेम जलाली के हवाले से यह जानकारी दी।

श्री जलाली ने कहा, ‘हमने तय किया है कि इस यात्रा के दौरान केवल एक व्यापक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, लेकिन हमारे पास विभिन्न क्षेत्रों में अन्य समझौते भी हैं जिन पर दोनों देशों के अधिकारी समय के साथ हस्ताक्षर करेंगे।’

ईरानी राष्ट्रपति शुक्रवार को आधिकारिक यात्रा पर रूस में होंगे।

Next Post

  आउटसोर्स कर्मियों ने सीएमओ चित्रकूट को ही बेच दी फर्जी टिकट

Fri Jan 17 , 2025
  औचक निरीक्षण के दौरान गुप्त गोदावरी में अवैध वसूली का हुआ भण्डाफोड़, थाने पहुंची शिकायत, 2 आरोपी पुलिस अभिरक्षा में सतना : धर्म नगरी चित्रकूट में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के साथ किस तरह लूट करते हुए नगर परिषद के कुछ कर्मचारी अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं, इसका […]

You May Like