एसडीएम ने शासकीय भूमि को मुक्त कराने के दिए निर्देश

बुधनी। नगर के वार्ड क्र 12 में अतिक्रमण की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार जनसुनवाई में पहुंचकर एसडीएम डीएस तोमर से मिलकर गुहार लगाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की गई.

मंगलवार को जनसुनवाई में स्थानीय लोगों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर एसडीएम से निराकरण की गुहार लगाई. जिसको लेकर सख्त नाराजगी जताते हुए सीएमओ संतोष रघुवंशी को 2 दिवस में शासकीय गोहा खसरा क्रमांक 79 का मौके पर अतिक्रमण हटवाकर स्थानीय लोगों का बंद रास्ता खुलवाकर आवागमन सुचारू रूप से कराने के निर्देश दिए हैं.

गौरतलब है कि एक वर्ष से परेशान स्थानीय लोगों ने 25 फरवरी को भी जनसुनवाई में अतिक्रमण हटाने की बात कही थी. लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा समस्या का निराकरण न करने से आज फिर जनसुनवाई में जनता को परेशान होना पड़ा.

Next Post

वक्फ संशोधन अधिनियम विवाद: केंद्र सरकार ने कैविएट याचिका दायर की

Tue Apr 8 , 2025
नयी दिल्ली, 08 अप्रैल (वार्ता) वक्फ संशोधन अधिनियम- 2025 की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं के खिलाफ केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय में एक कैविएट याचिका या चेतावनी दायर की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अदालत सरकार का पक्ष जाने बगैर सुनवाई से पहले कोई आदेश […]

You May Like