
चितरंगी। चितरंगी थाना क्षेत्र के गुलरिहा मंदिर के पास स्कॉर्पियों वाहन एवं मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई और इस हादसे में बाईक सवार युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चितरंगी तरफ से स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक यूपी 64 एस 4482 दुधमनिया तरफ तेज गति में जा रहा था कि बेकाबू मोटरसाइकिल से आमने-सामने भिड़ंत हो गई और इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को तत्काली चितरंगी अस्पताल लेजाकर प्राथमिक इलाज कराया। हालांकि घटना की सूचना चितरंगी थाने में नही दी गई।
