सरपंच डॉ. स्वाति सिंह देंगी राज्य स्तरीय प्रशिक्षण   

सिंगरौली। जिले की जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत कोरसर की सरपंच डॉ. स्वाति सिंह को राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए नामांकित किया गया है। खास बात यह है कि जारी नामांकन सूची में सिंगरौली जिले से डॉ. स्वाति सिंह का ही नाम शामिल है। महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज संस्थान, म.प्र. द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में वह जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायतराज संस्थान, म.प्र. द्वारा जारी पत्र के अनुसार, सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण एलएसडीजी विषय पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 3 से 5 नवंबर तक जबलपुर स्थित संस्थान में आयोजित किया जाएगा।

Next Post

ठगो का है रियल स्टेट का कारोबार

Fri Oct 30 , 2026
सिंगरौली । करीब 11 करोड़ 63 लाख रूपये के साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों के मामले में यूपी के सोनभद्र पुलिस अधीक्षक ने चौकाने वाला मामला खुलासा किया है। तीन में से दो साइबर फ्रॉड हैं और बड़े कारोबार हैं। दरअसल सोनभद्र के पुलिस ने पिछले दिनों […]

You May Like