सिर पर पत्थर पटक कर युवक की हत्या

जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत पुराना बस स्टैंड स्थित रैन बसेरा के पास युवक के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई। हत्या किसने और किन कारणों से की है इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी है।

टीआई रितेश कुमार पांडे बताया कि अवकाश उर्फ अक्कू 25 वर्षीय निवासी खिन्नी मोहल्ला कोतवाली के सिर पर पत्थर पटककर हत्या कर दी गई है। मृतक की मां कलावती ने बताया कि कुछ लोग उसके बेटे को खून से लथपथ हालात में घर के पास छोड़कर भागे हैं। आकाश रजक ऑटो चालक था।

Next Post

बदमाश ने युवक को मारी गोली

Wed Jan 7 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत हनुमान मोहरिया गली नंबर पांच में मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने युवक को गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।टीआई धीरज कुमार राज ने बताया कि मोहम्मद मोहसिन पिता ताहिर निवासी […]

You May Like