जीवाजी क्लब में हुई वूमेंस क्रिकेट लीग

ग्वालियर: जीवाजी क्लब वूमेंस क्रिकेट लीग का शुभारंभ आज जीवाजी क्लब के टर्फ पर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, श्रीमती खुशबू गुप्ता ने किया। जीवाजी क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र सेठ ने स्वागत भाषण दिया और सचिव संजय वर्मा ने क्लब की खेल गतिविधियों पर प्रकाश डाला।

कलेक्टर ने क्लब में चल रही खेल गतिविधियों की प्रशंसा की, इस अवसर पर वाइस प्रेसिडेंट अमित गुप्ता ट्रेजरार संजय वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य अमर सिंह राठौड़, अनुराग शिवहरे, गगन भल्ला, दीपक पमनानी, आशीष दुबे, राजीव गुप्ता , मनीष सेठ,जितेंद्र गुप्ता, मधुर मित्तल, दुर्गेश चौरसिया, स्पोर्ट सेकेट्री रमन झाम, मीडिया प्रभारी डॉक्टर सतेंद्र सिंह रईखेड़ा,सहित सैकड़ों महिला क्रिकेट खिलाड़ी मौजूद रहे, कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर ओमवीर सिंह ने किया ओर आभार व्यक्त ट्रेजरार संजय नीखरा ने किया।
सी के सनराइजर्स ने आज कड़े मुकाबले में 5 विकेट से बत्रा क्वीन को हराया ओर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। विजेताओं को पुरस्कार सचिव संजय वर्मा , वाइस प्रेसिडेंट अमित गुप्ता डॉक्टर ओमवीर सिंह, डॉक्टर सतेंद्र सिंह रईखेड़ा, अनुराग शिवहरे, रमन झाम ने दिए

Next Post

गाजा पर इज़रायली हमलों में 34 लोग मारे गए

Mon May 26 , 2025
गाजा 26 मई (वार्ता) गाजा में इज़रायली हमलों में रविवार को कम से कम 34 फ़िलिस्तीनी मारे गए जिनमें एक पत्रकार और नागरिक सुरक्षा का एक अधिकारी शामिल हैं। नागरिक सुरक्षा के प्रवक्ता महमूद बसल ने यह जानकारी दी है। प्रवक्ता ने बताया कि उत्तरी गाजा के जबालिया और बेत […]

You May Like