भीषण सड़क हादसे मे फेरे लेने से पहले ही दूल्हा सहित तीन की मौंत दो गम्भीर

पन्ना ब्यूरो

आज सुबह पन्ना जिले के अमानगंज थाना अंतर्गत इटौरी मोड के पास कार में सवार होकर जा रहे एक ही परिवार के सदस्यों की कार से अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन की दर्दनाक मौंत हो गई। जिसमें कथित रूप से आगामी 6 फरवरी को होने जा रही शादी जा रही का दूल्हा भी शामिल था। हासिल जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय मृतक दूल्हा चंद्रशेखर पाल के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि वह तेलंगाना में अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ काम किया करता था। आगामी 6 फरवरी को उसकी शादी होनी थी, जिसके चलते वह कार से फैमिली के साथ झांसी जा रहा था। इसी दौरान अमानगंज थाना क्षेत्र के इटौरी मोड़ के पास अज्ञात वाहन से कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दूल्हा चंद्रशेखर, 35 वर्षीय अनिल पाल और उसकी 12 साल की बेटी मानवी पाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनिल की पत्नी सुनीता और 10 साल का बेटा छोटू गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। दूल्हा बनने जा रहे युवक के घर में अब मातम छा गया है। परिजन उसे सजाकर घोड़ी चढाने की तैयारियां कर रहे थे, वे अब अपने बेटे का अंतिम संस्कार करेंगे।

Next Post

ग्राम दिवडिया के ग्रामीणों ने लंबे समय से पुलिया निर्माण नही होने से कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थामा। 

Sun Jan 19 , 2025
पानसेमल, पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दिवड़िया के करीब 50 ग्रामीण ने रविवार को विधायक कार्यालय पर भाजपा में शामिल हुए हैं,जिन्हे विधायक श्याम बर्डे ने दुपट्टा पहनाया और समस्या के यथासंभव निराकरण हेतु आश्वस्त किया है।ग्रामीणों ने बताया की ग्राम दिवडिया और देवधर के बीच स्थित नाले में वर्षाकाल […]

You May Like