
पानसेमल,
पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दिवड़िया के करीब 50 ग्रामीण ने रविवार को विधायक कार्यालय पर भाजपा में शामिल हुए हैं,जिन्हे विधायक श्याम बर्डे ने दुपट्टा पहनाया और समस्या के यथासंभव निराकरण हेतु आश्वस्त किया है।ग्रामीणों ने बताया की ग्राम दिवडिया और देवधर के बीच स्थित नाले में वर्षाकाल के दौरान आवागमन में समस्या होती है जिसकी मांग कई बार की गई लेकिन अभी तक पुलिया निर्माण नही हो पाया है,ग्रामीणों की समस्या को अनदेखा किया जा रहा था,कई वर्षो से किसी भी जनप्रतिनिधि ने सुध नहीं ली जिसके कारण वे भाजपा में शामिल हुए हैं,भाजपा के मुरली साटोटें,लाला जोशी ने कार्यकर्ताओ को बधाई दी, इस दौरान रवि गिरसे,दिलीप पाड़वि,आकाश गिरासे,रंजीत बोरसे,रोहन गिरासे,विशाल गिरसे,प्रकाश बोरसे,कृष्णा तड़वी,रमेश सोलंकी,गोलू भोंसले,गणेश पावर,रमता गिरसे,कारण पाटोडे, भीम राव पाटोडे निखिल पराड़के,बोखा पावरकर,किशन वास्कले,दयाराम पावर,मधुकर पड़वि,संतोष पावर,किशन पाटोडे मोजूद रहे।
