जल्द शुरू होगा ऑडिटोरियम का निर्माण, महापौर ने की मंत्री विजयवर्गीय से मुलाकात

छिंदवाड़ा, नगर निगम के महापौर विक्रम सिंह अहके ने आज भोपाल में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से भेंट की। इस दौरान महापौर ने शहर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए विशेष रूप से छिंदवाड़ा में ऑडिटोरियम निर्माण के विषय को प्रमुखता से रखा। महापौर श्री अहके ने मंत्री जी को अवगत कराया कि इस ऑडिटोरियम के निर्माण की घोषणा अगस्त 2023 में आयोजित जिला स्तरीय रोजगार दिवस एवं मेला सम्मेलन में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि यह परियोजना शहर के सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है। इस अवसर पर माननीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आश्वासन दिया कि ऑडिटोरियम निर्माण से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा, ताकि निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो सके। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा जैसे प्रगतिशील शहर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ऑडिटोरियम का निर्माण नागरिकों के लिए एक उपहार होगा। महापौर विक्रम सिंह अहके ने मंत्री के सकारात्मक सहयोग एवं तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि शीघ्र ही छिंदवाड़ा में एक भव्य ऑडिटोरियम का निर्माण प्रारंभ होगा

Next Post

त्यौहारों के सीजन में जिला थोक उपभोक्ता भंडार में आई गैस टंकियों की किल्लत

Mon Oct 6 , 2025
झाबुआ। इन दिनों त्यौहारों का सीजन चल रहा है। आगामी दिनों में धनतेरस, दीपावली, भाईदूज जैसे बड़े त्यौहार भी आ रहे है, इससे पूर्व ही जिला थोक उपभोक्ता भंडार में गैस टंकियों की किल्लत से उपभोक्ता काफी परेशान हो रहे है। भंडार प्रबंधन द्वारा बुकींग काउंटर के बाहर शटर पर […]

You May Like