BCCI भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर पर नहीं लेगा कोई एक्शन

घरेलू टेस्ट में दो व्हाइटवॉश के बावजूद गौतम गंभीर 2027 तक भारत के हेड कोच बने रहेंगे। BCCI ने उनका समर्थन किया, जबकि ऑल-राउंडर्स पर निर्भरता पर सवाल उठ रहे हैं।

गौतम गंभीर के कोचिंग में भारतीय टीम को घर में दो टेस्ट सीरीज में व्हाइटवॉश झेलना पड़ा था। दो बड़ी हार के बाद भी अब ऐसी खबरें आ रही है कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के कोच बने रहेंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ में भारत को 0-2 से शर्मनाक हार का सामना करने के बाद गंभीर की कोचिंग के तरीकों को लेकर आलोचना का दौर जारी है।

दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गंभीर को 2027 तक कोच बनाए रखने का फैसला किया है और उन्हें हटाने के बारे में कोई विचार नहीं किया गया है। उस रिपोर्ट में यह भी लिखा गया है कि बीसीसीआई सीनियर सिलेक्शन कमिटी से खुश नहीं है। जिसके हेड अजीत अगरकर हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, बीसीसीआई ऑल-राउंडर्स पर सिलेक्टर्स की डिपेंडेंसी से खुश नहीं है। उन्हें लगता है कि सिलेक्टर्स कुछ ज्यादा ही ऑलराउंडर पर डिपेंड हो गए हैं। जो फायदेमंद नहीं है।

Next Post

IPL में अब नहीं दिखेंगे फाफ डु प्लेसिस

Sun Nov 30 , 2025
आईपीएल 2026 में साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने बताया कि वो पाकिस्तान सुपर लीग के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे। साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस लगभग एक दशक से इंडियन प्रीमियर लीग का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। फाफ आईपीएल […]

You May Like

Play sound