आईपीएल 2026 में साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस खेलते नहीं दिखेंगे। उन्होंने बताया कि वो पाकिस्तान सुपर लीग के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस लगभग एक दशक से इंडियन प्रीमियर लीग का अभिन्न हिस्सा रहे हैं। फाफ आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेले थे। आईपीएल 2026 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिटेन नहीं किया है। इसके बाद से अगले सीजन में उनकी मौजूदगी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। फाफ ने सारे कयासों को समाप्त कर दिया है।
फाफ डु प्लेसिस ने आईपीएल 2026 के लिए होने वाली नीलामी में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। इस फैसले के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि वह आईपीएल 2026 में नहीं खेलेंगे। 2012 से 2025 के बीच फाफ डु प्लेसिस ने 154 मैचों में 39 अर्धशतक लगाते हुए 4,773 रन बनाए हैं। वह सीएसके के साथ खिताब जीत चुके हैं, जबकि 2022 से 2024 तक आरसीबी के कप्तान रहे हैं।
