सीहोर। बिलकीसगंज पुलिस ने घर से लापता नाबालिग को दो माह में तलाशने के बाद सुरक्षित बरामद किया व परिजनों के सुपुर्द किया है. गत 20 मार्च को नाबालिग की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 17 मार्च को रात्रि में मेरी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति अगवा कर ले गया है. प्रकरण महिला संबंधी व गंभीर प्रवृत्ति का होने से प्रकरण की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई. पुलिस द्वारा टीम गठित की गई. आरोपी पर एक हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया. टीम द्वारा सोमवार को अपहर्ता नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया. प्रकरण की सफलता में सायबर सेल का विशेष योगदान रहा.
