सीबीआई ने अखिल भारतीय बैंकिंग भर्ती रैकेट का किया भंडाफोड़

नयी दिल्ली, 08 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पश्चिम बंगाल में सक्रिय एक व्यापक प्रतिरूपण एवं धोखाधड़ी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है और एक सीजीएसटी निरीक्षक सहित चार प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सीबीआई ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर दी। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के बाद, सीबीआई की विशेष कार्य शाखा मुंबई ने समन्वित, बहु-राज्यीय छापेमारी की और चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने उम्मीदवारों के रूप में शारीरिक रूप से उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया के कई चरणों, लिखित परीक्षाएं और साक्षात्कार में धोखाधड़ी से घुसपैठ की, सार्वजनिक परीक्षाओं की निष्पक्षता को कमजोर किया और वास्तविक, मेहनती अभ्यर्थियों को उनके उचित अवसरों से वंचित किया। गिरोह में शामिल अन्य लोगों के संबंध में सीबीआई की जांच जारी है।

.....

Next Post

स्थापना दिवस पर पेंच इनमोसा परिवार का रक्तदान, 83 यूनिट रक्त एकत्र

Thu Oct 8 , 2026
परासिया। पेंच इनमोसा परिवार ने स्थापना दिवस के अवसर पर बड़कुही अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। शिविर में माइनिंग स्टाफ, कर्मचारियों सहित तीन महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 83 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जो पिछले वर्ष के 61 यूनिट […]

You May Like