स्थापना दिवस पर पेंच इनमोसा परिवार का रक्तदान, 83 यूनिट रक्त एकत्र

परासिया। पेंच इनमोसा परिवार ने स्थापना दिवस के अवसर पर बड़कुही अस्पताल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर मानव सेवा की मिसाल पेश की। शिविर में माइनिंग स्टाफ, कर्मचारियों सहित तीन महिलाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 83 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जो पिछले वर्ष के 61 यूनिट के आंकड़े से अधिक रहा।

अध्यक्ष सादिक अंसारी एवं महामंत्री विकास कुमार शिवहरे के नेतृत्व में आयोजित शिविर को सफल बनाने में पेंच इनमोसा परिवार के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राहुल सिंह बघेल, अब्दुल आरिज, मनोज गौतम, नवीन उपाध्याय, नासिर अहमद, प्रेमनारायण कैथवास, सौरभ अवस्थी, राजेश डहरिया, उमेश पहाड़े, मुकेश विश्वकर्मा, धीराज सिंह, वैभव जैन, अंकित अलदक्क, लवकेश सिंह, प्रेम कैथवास, मनीष देहारिया, देवानंद सहानी, अरविंद माहोर एवं ऋतुराज पगारे सहित अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

संस्था पदाधिकारियों ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। पेंच इनमोसा परिवार भविष्य में भी सामाजिक एवं मानव सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

Next Post

सेंट्रल जेल में कैदियों के बीमार होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Thu Oct 8 , 2026
इंदौर. सेंट्रल जेल में बड़ी संख्या में कैदियों के बुखार से पीड़ित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जेल पहुंचकर जांच की. जांच के दौरान तीन कैदियों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य कैदियों में टाइफाइड की शिकायत सामने आई है. इसके बाद बीमार कैदियों […]

You May Like