साैंसर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश को विकास और आस्था की दोहरी सौगात दी। उन्होंने भक्ति और शक्ति के प्रमुख केंद्र जाम सांवली में 35.09 करोड़ रुपये की लागत से विकसित ‘हनुमान लोक’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह स्थल श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बनेगा और क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सौंसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 362.80 करोड़ रुपये की लागत के 67 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। इन परियोजनाओं में सड़क, जल आपूर्ति, शिक्षा और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए हर क्षेत्र तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इन योजनाओं से क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और विकास को नई गति मिलेगी।
