हत्या के अंधे कत्ल का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त भाला बरामद

सीधी। थाना जमोड़ी पुलिस ने हत्या के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त भाला बरामद किया। पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना जमोड़ी पुलिस ने हत्या के एक अंधे कत्ल का सफलतापूर्वक खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दिनांक 24 जून 2026 को जिला अस्पताल सीधी से सूचना प्राप्त हुई कि मुन्ना कोल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम तेन्दुआ, थाना जमोड़ी की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। सूचना पर मर्ग कायम कर शव पंचनामा एवं पोस्टमार्टम कार्रवाई की गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों के कथनों से स्पष्ट हुआ कि मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लगने से मृत्यु हुई है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने पर थाना जमोड़ी में अपराध क्रमांक 405/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस

विवेचना के दौरान संदेहियों से पूंछताछ एवं तकनीकी-वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर रामदास उर्फ लल्ले कोल उम्र 25 वर्ष पिता फेरई कोल निवासी ग्राम तेन्दुआ को अभिरक्षा में लेकर पूंछताछ की गई। पूंछताछ में आरोपी ने घटना स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि दिनांक 23 जून 2026 की रात्रि शराब पीने के दौरान मृतक द्वारा गाली-गलौज किए जाने से विवाद हुआ। आवेश में आकर आरोपी ने मृतक के सिर के पीछे वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई और उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त आला जरब बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस अंधे कत्ल के सफल खुलासे में थाना प्रभारी जमोड़ी उनि दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, प्रआर राम खेलावन, आरक्षक अभिषेक, आजाद एवं नीरज की सराहनीय भूमिका रही।

Next Post

उपद्रवियों ने घर में घुस मचाया उपद्रव, मारपीट, तोडफ़ोड़, आगजनी का प्रयास

Tue Jul 14 , 2026
जबलपुर। उपद्रवियों ने युवती की शादी रूकवाने एक घर में धावा बोले हुए तोडफ़ोड़, मारपीट की बल्कि आगजनी का प्रयास किया। वारदात के बाद दहशत में आया पीडि़त परिवार अपनी जान बचाने की गुहार लेकर सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। पीडि़ता ने खौफनाक आपबीती की लिखित शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों […]

You May Like