शहर में साढ़े पांच लाख लोगों ने सेग्रीगेशन सेल्फी ली

इंदौर: देश की स्वच्छता राजधानी इंदौर ने आज फिर लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा लिया है. शहर की करीब साढ़े पांच लाख जनता ने सेग्रीगेशन वाली सेल्फी लेकर उक्त रिकॉर्ड कायम किया है.

महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित ‘सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान के तहत इंदौर की 5,46,724 आज जनता ने 6 प्रकार से अलग किए गए कचरे के साथ ‘सेग्रीगेशन वाली सेल्फी’ लेकर विश्व रिकॉर्ड बनाया है. नगर निगम के उक्त अभियान को लंदन वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में उपलब्धि के तौर पर दर्ज किया है. आयुक्त क्षितिज सिंघल ने कहा कि यह विश्व रिकॉर्ड इंदौर की वर्षों से विकसित स्वच्छता संस्कृति, अनुशासन और जनभागीदारी का परिणाम है। कचरा सेग्रीगेशन स्वच्छ एवं स्वस्थ शहर की आधारशिला है.

प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारीः महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उक्त ऐतिहासिक उपलब्धि पर शहर वासियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वच्छता केवल नगर निगम का दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है. इंदौर के नागरिकों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि जब पूरा शहर एक लक्ष्य के लिए संकल्पित होता है तो विश्व रिकॉर्ड भी छोटे पड़ जाते हैं. उन्होंने सभी नागरिकों, सफाई मित्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यार्थियों, व्यापारी संगठनों एवं अभियान से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया.

Next Post

संभागायुक्त ने आईडीए के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

Fri Jul 31 , 2026
इंदौर: गुरुवार को नवागत संभागायुक्त ने आईडीए के विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने समय सीमा में काम पूरा करने के लिए संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए.संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने आज लवकुश चौराहा स्थित निर्माणाधीन डबल लेयर फ्लाईओव्हर ब्रिज की दूसरी भुजा, एमआर-10 स्थित रेलवे ओव्हर ब्रिज […]

You May Like