ग्वालियर जिले में 101 जरूरतमंद महिलाएँ बनीं “शक्ति दीदी”

ग्वालियर: जिला प्रशासन द्वारा अब तक जिले की 101 जरूरतमंद महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इन महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनकर समाज में नई पहचान बनाई है।पेट्रोल पंपों पर कार्यरत सभी शक्ति दीदियों को सम्मानजनक वेतन प्रदान किया जा रहा है। उनकी सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा पुलिस के सहयोग से विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं।

शक्ति दीदियों की ड्यूटी अवधि प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। साथ ही समन्वय और त्वरित समाधान के लिए एक व्हॉट्सएप ग्रुप भी बनाया है, जिसमें जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी, संबंधित थाना प्रभारी, पेट्रोल पंप संचालक, खाद्य विभाग के अधिकारी और शक्ति दीदियाँ शामिल हैं। इस माध्यम से समस्याओं का तत्काल आदान-प्रदान और समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।यह पहल न केवल जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक संबल और सम्मानजनक रोजगार प्रदान कर रही है, बल्कि ग्वालियर जिले में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बन रही है।

Next Post

कोचिंग में नाबालिग छात्रा से शिक्षक ने की अश्लील हरकत; पॉक्सो एक्ट में एफआईआर

Fri Mar 13 , 2026
शिवपुरी:शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र में लगातार दो दिन के अंतर पर एक और नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. इस बार एक कोचिंग में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा ने अपने शिक्षक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है. घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी […]

You May Like