गणेश उत्सव के आकर्षण का केंद्र रहे किंगफिशर के राजा

मंडला। मंडला की शान कहे जाने वाले किंगफिशर मल्टीप्लेक्स में गणेश उत्सव के दौरान गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई किंगफिशर के राजा के नाम से विराजे गणेश जी के पंडाल की भव्यता और आकर्षक सजा सज्जा श्रद्धालुओं को सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रही है। यही वजह है कि पौंडी क्षेत्र से लगे अनेक ग्रामों के लोग के साथ-साथ नगरीय क्षेत्र के लोग भी बड़ी संख्या में किंगफिशर के राजा के दर्शन करने किंगफिशर मल्टीप्लेक्स पहुंच रहे हैं। किंगफिशर के राजा की संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरे गणेश उत्सव के दौरान किंगफिशर मल्टीप्लेक्स में धर्ममय माहौल बना रहा। किंगफिशर मल्टीप्लेक्स का पूरा स्टाफ न सिर्फ गणेश जी की भक्ति में डूबा रहा बल्कि उनकी सेवा भाव में भी कोई कमी नहीं की। गणेश जी की सेवा के साथ-साथ गणेश जी की के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए भी खास इंतजाम किए गए। शनिवार को किंगफिशर के राजा का चल समारोह होगा। इसमें किंगफिशर का पूरा स्टाफ पारंपरिक वेशभूषा धारण कर चल समारोह में शामिल होगा।

Next Post

मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेशों की अवहेलना, आवारा पशुओं का आतंक बरकरार

Fri Sep 5 , 2025
नारायणगंज। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत नारायणगंज द्वारा जारी आदेशों के बावजूद क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक लगातार बना हुआ है। आदेश क्रमांक 13756/जप/2025 दिनांक 26/08/2025 में स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि सभी आवारा मवेशियों को नियंत्रित कर गौशाला सिवनीमाल में पहुंचाया जाए, लेकिन यह आदेश केवल कागज़ों […]

You May Like

मनोरंजन