कोर्ट में नाबालिग का वीडियो दिखाने पर वकील समेत 5 गिरफ्तार, पॉक्सो में नया केस दर्ज

शाजापुर। शाजापुर में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ा मोड़ आया है। न्यायालय के निर्देश पर पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने और अदालत में प्रस्तुत कर उसे दिखाने के मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी हशीर उर्फ अल्लाउद्दीन, उसके भाई इशाक और इरशाद, महक स्टूडियो संचालक आरिफ खान तथा संबंधित अभिभाषक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने नाबालिग के अश्लील वीडियो आपस में साझा कर वायरल किए और उसे संपादित कर अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान वीडियो दिखाए जाने पर पीड़िता भावुक हो गई और बदनामी की बात कही। प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सख्त निर्देश दिए, जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Next Post

गुना कलेक्ट्रेट में खाद के लिए संग्राम: किसानों का फूटा गुस्सा, कलेक्ट्रेट का कांच का गेट टूटा, गार्ड से झूमाझटकी

Wed May 6 , 2026
गुना। गुना कलेक्ट्रेट में बुधवार को खाद वितरण की ई-टोकन प्रणाली में आ रहीं तकनीकी खामियों नाराज किसानों ने जमकर हंगामा किया। सुरक्षाकर्मियों और किसानों के बीच तीखी झड़प और झूमाझटकी हुई, जिसमें कलेक्ट्रेट कार्यालय का कांच टूट गया और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो गया। किसानों का आक्रोश इस बात […]

You May Like