नेशनल लोक अदालत के प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

आष्टा।आगामी 10 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार एवं नागरिकों को जागरुक करने के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर तहसील विधिक सेवा समिति अध्यक्ष जिला न्यायाधीश विजय डांगी, न्यायाधीश नदीम जावेद खान, ऋचा जैन, ऋचा शर्मा ने रवाना किया. लोक अदालत में लंबित प्रिलिटिगेशन प्रकरणों में राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण, चैक बाउंस के प्रकरण बैंक वसूली प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, विद्युत चोरी प्रकरण, वैवाहिक विवाद के प्रकरण भूमि अधिग्रहण के प्रकरण और सभी प्रकार के सिविल व भूमि विवाद के प्रकरण में पक्षकारों के मध्य राजीनामा के आधार निराकृत किए जाएंगे. वहीं नपा एवं विद्युत प्रकरण के अंतर्गत जलकर, संपत्तिकर में छूट प्रदान की जाएगी. इस मौके पर स्टेट बैंक प्रबंधक अरुण सिन्हा, विद्युत विभाग उपमहाप्रबंधक रमेश सिंह, सीएमओ राजेश सक्सेना आदि उपस्थित थे.

Next Post

मेरिट वाले छात्र सम्मानित, परिश्रम वही सफल होगा जो सही दिशा में किया जाएगा

Wed May 7 , 2025
सीहोर। माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तरीय मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के विद्यार्थियों ने बुधवार को कलेक्टर बालागुरू तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन से भेंट की. कलेक्टर एवं सीईओ ने विद्यार्थियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया […]

You May Like