गौमाता की सुरक्षा सम्मान में निकाली रैली

सीहोर। गौ माता की हो रही दुर्दशा को लेकर चिन्तित संत समाज के नेतृत्व में सैकड़ो धर्मप्रेमीजनों ने रैली निकालकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर को सौंपा.

सभी ने एक स्वर से मांग की है कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए और उनकी सुरक्षा-सम्मान के लिए शीघ्र ही समुचित कदम उठाए जाएं. गौवध को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए.

शहर के सभी प्रसिद्ध संतजनों द्वारा इस अभियान को पूरी गति प्रदान की गई और राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे महाअभियान में लोगों को रजिस्ट्रेशन करवाकर जोडऩे का कार्य लगातार किया जा रहा है. आज इसी कड़ी में शहर के गीता मानस भवन मेंधर्मप्रेमीजन इक_ा हुए और गौ माता की सुरक्षा-सम्मान के लिए नारे लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे. रैली में श्रीश्री 1008 संत उद्धवदास जी महाराज त्यागीबाबा, श्रीश्री 108 महंत श्री हरिरामदास जी हंसदास मठ मंदिर, सीताराम आश्रय के महंत श्री नरेश तिवारी, विशम्भरदयाल जी, संत उत्तमदास जी सहित अनेक जन शामिल हुए.

 

 

 

Next Post

सीहोर में गर्मी का डेकड रिकॉर्ड टूटा: 10 साल में पहली बार पारा 44°C के पार, स्कूलों और आंगनबाड़ियों के समय में बदलाव

Tue Apr 28 , 2026
सीहोर। गर्मी ने अप्रैल माह में पिछले 10 सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है. पिछले तीन दिनों से लगातार अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार बना हुआ है. वहीं मंगलवार से मौसम विभाग ने हीटवेव का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. ऐसे में कलेक्टर बालागुरू के. ने गर्मी में छात्र-छात्राओं […]

You May Like