
जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत मानेगांव तालाब मेें दोस्तों के साथ नहाने गए बालक की डूबने से मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक बुधवार को राजू केाल निवासी गांधी चौक मानेगांव ने सूचना दी कि वह ठेकेदारी का काम करता है वे काम पर गया था घर पर पत्नी संतोषी कोल, छोटा बेटा नितिन कोल 12 वर्ष थे वह काम से घर आया तो पत्नी बतायी कि नितिन कोल दोपहर 12 बजे छोटे छोटे दोस्तों के सााथ मानेगांव तालाब नहाने के लिये गया था जो घर वापस नहीं आया तो वह अपने परिवार के साथ बेटे नितिन कोल की तलाश करते रहे मानेगावं तालाब के पास पहुंचे तो नितिन की चप्पल व कपड़े दिखे । अनहोनी की शंका होने पर पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन मानेगांव तालाब में शुरू किया गया। इसके बाद तालाब के पानी में बेटे का शव मिला। नितिन की मौत पानी में डूबने से हुयी है। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसर गया है उनका रो-रोककर बुरा हाल है उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा हैं कि घर से निकला उनका बेटा अब इस दुनिया में नही रहा। पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल कर रही है।
