धवारी स्टेडियम न खुला तो करेंगे कूच 

सतना : शहर के एकमात्र धवारी क्रिकेट स्टेडियम के पिछले 3 वर्ष से बंद होने के कारण बच्चों और युवाओं को अभ्यास के लिए मैदान नहीं मिल पा रहा है. लिहाजा यदि शनिवार तक स्टेडियम नहीं खोला गया तो सभी खिलाड़ी और खेल प्रेमी एकत्रित होकर स्टेडियम की ओर कूच करेंगे. इस संबंध में कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन को सौंपने के लिए दर्जन भर से अधिक खिलाड़ी गुरुवार को जिला कलेक्टारेट भी पहुंचे.दीपक, सागर, आकाश, भूपेश, धनंजय और प्रांजल सहित दर्जन भर से अधिक खिलाड़ी गुरुवार को जिला कलेक्टोरेट पहुंचे.

जहां पर उन्होंने पिछले 3 वर्ष से बंद पड़े धवारी क्रिकेट स्टेडियम को खोले जाने की मांग की. खिलाडिय़ों ने बताया कि ज्ञापन की एक कॉपी को वे निगमायुक्त को भी सौंपकर स्टेडियम को जल्द खोलने की मांग करेंगे. खिलाडिय़ों ने बताया कि शहर सहित जिले के अनेक बच्चे ऐसे हैं जो क्रिकेट में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं. लेकिन पिछले 3 वर्ष से धवारी स्टेडियम के बंद होने के कारण उन्हें खेलने के लिए मैदान तक नहीं मिल पा रहा है. लिहाजा स्टेडियम उपलब्ध होने के बावजूद भी बच्चे और ख्लिाड़ी उसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं.
जबरन करेंगे प्रवेश
खिलाडिय़ों ने बताया कि बच्चों और खिलाडिय़ों के खेलने, अभ्यास करने और खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए धवारी क्रिकेट स्टेडियम को जल्द से तल्द खोला जाए. जिससे वे अपनी प्रतिभा को निखारते हुए खेलों में आगे बढ़ सकें. इसी कड़ी में खिलाडिय़ों ने यह चेतावनी भी दी कि यदि 24 अक्टूबर तक स्टेडियम को खोले जाने को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो फिर वे अभ्यास के लिए मैदान में जबरदस्ती प्रवेश करेंगे.

Next Post

फिल्मों में साइड कैरेक्टर निभाने वाला वो कलाकार, जिसके टीवी पर दस्तक देते ही सड़कों पर पसर जाता था सन्नाटा

Fri Oct 23 , 2026
मुंबई, शफी इनामदार ने ये जो है जिंदगी और अर्ध सत्य जैसी फिल्मों व सीरियल्स से अपनी पहचान बनाई। करियर के शिखर पर क्रिकेट मैच देखते हुए उनका निधन हो गया था। जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें। हिंदी फिल्म जगत और टेलीविजन की दुनिया में कुछ कलाकारों ने अपनी […]

You May Like