आपदा प्रबंधन के संबंध में तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

ग्वालियर। मध्यप्रदेश शासन के आपदा प्रबंधन संस्थान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में भूकम्परोधी निर्माण विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत के सभागार में प्रारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण में जिला स्तर के अधिकारियों एवं इंजीनियरों को तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। भूकम्प के दौरान की जाने वाली कार्रवाई एवं सावधानियों के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षित किया गया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती भूमिजा सक्सेना, अधीक्षण यंत्री पीडब्ल्यूडी संकल्प गोयल, भोपाल से पधारे विशेषज्ञ अभिषेक मिश्रा, डॉ. तुषार गोलईत, परियोजना अधिकारी आपदा प्रबंधन महेन्द्र सिंह राजपूत, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट रिपुदमन सिंह ठाकुर, रमन शिक्षा सिमति के हरिओम गौतम एवं प्रशिक्षण ले रहे इंजीनियर एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रशिक्षण के दौरान भोपाल से आए विशेषज्ञ अभिषेक एवं डॉ. तुषार ने इंजीनियर व अधिकारियों को विषय के बारे में तकनीकी जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही भूकम्प के बारे में भुज, टर्की, काठमांडू और लातूर में भूकम्प से हुए नुकसान के बारे में आपदा प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षण में पीडब्ल्यूडी के मानचित्रकार जयनारायण श्रीवास्तव ने संचालन करते हुए प्रशिक्षण की रूपरेखा के बारे में बताया।

Next Post

राजीव ज्योति यात्रा का कांग्रेसजनों ने किया स्वागत

Mon Aug 17 , 2026
ग्वालियर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तमिलनाडू के पेरंबदूर से राजीव गांधी ज्योति यात्रा प्रारंभ हुई, जो देश प्रदेश के विभिन्न शहरों से होती हुई ग्वालियर पहुचीं। यात्रा के ग्वालियर पंहुचने पर बेला की बावड़ी पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने यात्रा का स्वागत […]

You May Like

मनोरंजन