रुपया 48 पैसे टूटा, फिर 96 प्रति डॉलर के पार

मुंबई, 14 जुलाई (वार्ता) कच्चे तेल में रही तेजी से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को 48 पैसे लुढ़क गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 96.16 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा इस साल 21 मई के बाद पहली बार 96 रुपये प्रति डॉलर से नीचे उतरी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 30 पैसे टूटकर 95.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का ब्रेंट क्रूड वायदा आज 86 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया। इससे रुपये पर दबाव रहा।

रुपया आज 27 पैसे गिरकर 95.95 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। डॉलर की मांग बढ़ने से एक समय यह 96.33 रुपये प्रति डॉलर तक टूट गया था। अंत में 96.16 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक (एफपीआई) भी आज पूंजी बाजार में बिकवाल रहे। उन्होंने 31 करोड़ डॉलर की शुद्ध निकासी की। इससे भी रुपये पर दबाव रहा। हालांकि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर सूचकांक में 0.59 प्रतिशत की नरमी से रुपये को समर्थन मिला और उसकी गिरावट सीमित रही।

 

 

Next Post

वेदांता महत्वपूर्ण खनिजों की खोज का काम तेज करेगी: अनिल अग्रवाल

Tue Jul 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) खनन एवं धातु क्षेत्र के दिग्गज कारोबार समूह वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि उनकी कंपनियां लिथियम, कोबाल्ट, सोना, तांबा, निकेल, मैंगनीज, रेयर अर्थ और पोटाश सहित 10 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिज ब्लॉकों में खोज का काम तेज़ करेंगी। श्री अग्रवाल ने […]

You May Like