प्लांट को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प, तीन घायल, एक की हालत गंभीर

.

छतरपुर। नगर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी बगराजन के पास गुरुवार 22 जनवरी को प्लांट को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोपहर करीब 1 बजे शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए।

 

घटना में एक पक्ष के निक्की ताम्रकार और अभिषेक ताम्रकार, जबकि दूसरे पक्ष के सुभाष पांडे को चोटें आई हैं। वहीं भइयन ताम्रकार को मामूली चोटें बताई जा रही हैं। मारपीट में कुछ लोगों को गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कराई और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू की।

पुलिस के अनुसार प्लांट को लेकर पहले से विवाद चल रहा था, जो आज हिंसक रूप ले बैठा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और घायलों के बयान के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

गौवंश का कटा सिर मिला

Thu Jan 22 , 2026
जबलपुर। गोरखपुर थाना अंतर्गत महानद्दा में गाय के बछड़े का कटा सर पड़ा मिला। सुबह जब लोगों ने देखा तो आक्रोश फैल गया, सूचना मिलते ही हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंच गए। दोषियों पर तत्काल कारवाई और गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस भी सूचना पर पहुंची और मामले की जांच […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।