ओंकारेश्वर: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार रात भगवान ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर की शयन आरती के दर्शन किए। मुख्यमंत्री पत्नी के साथ धार्मिक प्रवास पर ओंकारेश्वर पहुंचे थे। शाम को कोठी हेलीपैड पर उतरने के बाद उन्होंने खेड़ीघाट स्थित राजराजेश्वरी मंदिर में दर्शन किए और महंत मंगलदास त्यागी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री एनएचडीसी गेस्ट हाउस पहुंचे और रात 9 बजे ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मंदिर में पहुंचकर शयन आरती के दर्शन किए। मंदिर ट्रस्ट की ओर से मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया और उन्हें प्रसाद भेंट किया गया। इस दौरान कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने मुख्यमंत्री को सिंहस्थ की तैयारियों से जुड़ी जानकारी भी दी।
Next Post
कालियादेव नदी की पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू, आवागमन बहाल
Thu Aug 27 , 2026
बुधनी: ग्राम पंचायत खांडाबड़ के यारनगर में क्षतिग्रस्त पुलिया और सड़क को लेकर नवभारत की खबर का असर हुआ है.लोक निर्माण विभाग ने कार्रवाई करते हुए कालियादेव नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया के हिस्से में पत्थर और मिट्टी डालकर मार्ग को फिलहाल आवागमन के लिए सुचारू करा दिया है. इससे ग्रामीणों […]

You May Like
-
2 years ago
संजय जैन को मऊगंज का कलेक्टर बनाया गया
-
2 months ago
आदिवासी सम्मेलन में अलग आदिवासी कोड की मांग