
इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम स्थल पर बड़े डोम का निर्माण किया जा रहा है।
राहुल गांधी यहां विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शिक्षा, रोजगार और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
