पंचकर्म और आयुर्वेद का महत्व बताकर दिया परामर्श

सीहोर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एवं आत्रेय आयुर्वेदिक चिकित्सालय चाचियावास जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में नवीन हनुमान मंदिर बस स्टैंड परिसर में पंचकर्म परामर्श एवं आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.

शिविर का शुभारंभ समाजसेवी रुद्रप्रकाश राठौर, महासभा के संभागीय अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र सिंह राठौड़ एवं जिलाध्यक्ष गणेश सिंह चौहान द्वारा किया गया. आयोजकों ने बताया कि शिविर के माध्यम से आमजन को आयुर्वेद चिकित्सा के प्रति जागरुक करने तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. शिविर में आने वाले लोगों को स्वास्थ्य समस्याओं के अनुरूप आयुर्वेद एवं पंचकर्म चिकित्सा से संबंधित जानकारी दी गई. शिविर का नेतृत्व सेवानिवृत्त आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसएन शर्मा ने किया. इस अवसर पर योग प्रशिक्षित सुरेश राठौर, धीरेन्द्र सिंह रजावत, जितेन्द्र सिंह राठौड़, गोपाल सिंह ठाकुर, रामजी सिंह परिहार, शिवशंकर सिंह, लखन सिंह गौर, शैलेन्द्र सिंह चन्देल, गणेश सिंह चौहान, मुकेश दरबार एवं सीता परिहार उपस्थित थे.

 

Next Post

दतिया विधानसभा उपचुनाव: वोटों की गिनती शुरू, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

Mon Aug 3 , 2026
दतिया: दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बने मतगणना केंद्र पर सुबह 8 बजे से शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों (Postal Ballots) की गिनती की जा रही है, जिसके बाद ईवीएम (EVM) के वोट गिने जाएंगे। ​कड़ा मुकाबला: मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा के […]

You May Like

मनोरंजन