शीत लहर के चलते नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों का दो दिन अवकाश घोषित

मंदसौर। जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मंदसौर ने जानकारी दी है कि जिले में वर्तमान में शीत लहर के कारण न्यूनतम तापमान में अत्यधिक गिरावट दर्ज की जा रही है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए मंदसौर जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए दिनांक 05 जनवरी 2026 से 06 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में अन्य महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियाँ, जैसे परीक्षाएँ आदि, पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार संचालित रहेंगी। जिला प्रशासन द्वारा मौसम की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है तथा आवश्यकतानुसार आगे निर्णय लिया जाएगा।

Next Post

एक ही दिन में 3 डिग्री लुढका पारा, घने कोहरे के बीच सर्द हवाओं ने कंपकपाया 

Sun Jan 4 , 2026
ब्यावरा। एक बार फिर रविवार को ठंड का जबर्दस्त प्रकोप रहने से लोग कंपकपा उठे. न्यूनतम तापमान एक ही दिन में 3 डिग्री नीचे जा लुढका. घने कोहरे के साथ ही सर्द हवाओं ने भारी परेशानी खड़ी कर दी. इंसान ही नहीं जानवर भी ठंड के प्रकोप से परेशान नजर […]

You May Like