किसान और व्यापारियों ने शाजापुर मंडी में जताया विश्वास: भीमावद

शाजापुर, शाजापुर जिले में लंबे समय से शुजालपुर मंडी की ही चर्चा हुआ करती थी. प्रदेश में शुजालपुर की पहचान उसकी मंडी हुआ करती थी. लेकिन शाजापुर के किसान, व्यापारियों और विधायक अरुण भीमावद के अथक प्रयास के कारण शाजापुर मंडी भी अब बी ग्रेड से प्रमोट होकर ए ग्रेड में आ गई है. जबकि शुजालपुर जो ए ग्रेड में थी, वो डिमोशन के साथ बी ग्रेड में पहुंच गई है.

मध्यप्रदेश की अनाज खरीदी मंडियों की 10 साल बाद ग्रेडिंग की गई है. प्रदेश की 47 ऐसी मंडियां हैं, जो ए ग्रेड में शामिल की गई है. इनमें शाजापुर मंडी भी शामिल है, जिससे किसानों के लिए अतिरिक्त सुविधाओं का भी रास्ता साफ होगा. साथ ही मंडियों में बेहतर इन्फ्रास्ट्रक्चर एवं तोल कांटे लगेंगे, जिससे अनाज भी सुरक्षित रहेगा और तोल में किसानों का समय भी बचेगा. साथ ही मंडियों की प्रशासनिक और वित्तीय क्षमताएं भी बढ़ेंगी. वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 की औसत आय अनाज की आवक का आंकलन कर ग्रेड तय की गई है. गे्रडिंग होने से मंडी समितियों की प्रशासनिक एवं वित्तीय व्यवस्था को मजबूती मिलेगी. साथ ही अधिकारी-कर्मचारियों की गे्रड के अनुसार सेटअप में परिवर्तन होगा. किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. आवश्यक लाइसेंसों का सुव्यवस्थित विस्तार किया जाएगा.

 

मंडी की आवक के लिए विधायक ने किया प्रोत्साहित

 

शाजापुर मंडी ए ग्रेड में शामिल होने के लिए किसान और व्यापारियों की तो अथक मेहनत है ही. प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ शाजापुर विधायक अरुण भीमावद भी लगातार मंडी को ए ग्रेड में लाने के लिए किसानों और व्यापारियों से लगातार संवाद करते रहे हैं. सालों की मेहनत का नतीजा है कि आज शाजापुर की कृषि उपज मंडी ए ग्रेड में शामिल हो गई. विधायक अरुण भीमावद ने किसानों और व्यापारियों के लिए आलू-प्याज की एक नई मंडी भी लाहौरी बल्डे पर बनवाई है. जिससे किसानों को आलू-प्याज के लिए पृथक मंडी मिलेगी.

 

इनका कहना…

 

शाजापुर के किसान और व्यापारियों के विश्वास के कारण ही शाजापुर की मंडी ए ग्रेड में शामिल हुई है. मंडी मजबूत होने से विकास के नए रास्ते खुलेंगे और किसान व व्यापारी भी आर्थिक रूप से मजबूत होंगे.

– अरुण भीमावद, विधायक-शाजापुर

Next Post

परंपरागत मार्गो से निकलेगा ईद मिलाद उन नबी और भुजलिया का जुलूस

Thu Aug 20 , 2026
छिंदवाड़ा. आने वाले दिनों में ईद मिलाद उन नवी , भुललिया, जन्माष्टमी और गणेश उत्सव त्यौहार को देखते हुए आज कलेट्रेट कार्यालय में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्णय लिया गया कि ईद मिलाद उन नवी और भुजलिया का जुलूस परंपरागत मार्गो से होकर निकलेगा. सभी […]

You May Like